Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन : INA NEWS TV

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दीगई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग की। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है

आईटीओ मेट्रो स्टेशन को किया बंद
वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली घर जाने वाले और खरीदारी के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए। 
आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है। उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments