Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

झांसी : घर में बेसुध मिली मां-बेटी, करंट से दोनों की मौत - INA NEWS

झांसी : बृहस्पतिवार को सायंकाल कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवां के मजरा बिसतिया में करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। रात में मजदूरी से घर वापस लौट कर आए मुखिया को मां बेटी को बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम तरगुवां के मजरा बिसतिया निवासी भगवान दास कुशवाहा पुत्र श्यामलाल मजदूरी का कार्य करता है। गुरुवार को जब वह रात में जब वापस अपने घर आया तो उसकी पत्नी रामकुंवर (45) और पुत्री आरती (26) पति अंतराम निवासी विजयपुरा मजरा हसार खिरक बेसुध अवस्था में पड़ी थी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और दोनों के शवों को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

तरगुवा के मजरा बिसातिया में करंट से दो महिलाओ की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी को भेजा है। मृतक के परिजनों को जो भी शासकीय सहायता देय होगी दी जाएगी। - श्रीराम यादव एसडीएम तालबेहट

कई वर्षों से काफी तंगहाली से गुजर रहा था भगवानदास
तरगुवा निवासी भगवान दास कुशवाहा काफी गरीब व्यक्ति और मात्र 16 डिसबिल जमीन का काशतकार है। उसने मजूदरी करके अपनी चार पुत्रियों और दो पुत्रों में एक पुत्र की शादी की है। उसकी दो पुत्री विजयपुरा के मजरा हसार खिरक में एक ही परिवार में व्याही थी। जिसमें आरती की मौत हो गई। मृतक आरती के एक पुत्र और एक पुत्री है। इस हादसे के बाद उसके परिजनों पर उसके दो नाबालिग पुत्रों के लालन पालन की जिम्मेदारी आ गई है।

Post a Comment

0 Comments