Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब टीम इंडिया - INA NEWS TV

भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (29 अक्तूबर) को यादगार जीत हासिल की। उसने 20 साल बाद विश्व कप में इंग्लैंड को हराया। टीम इंडिया को पिछली बार 2003 में उसके खिलाफ जीत मिली थी। 

उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बंगलूरू में टाई रहा था। वहीं, 2019 में भारतीय टीम बर्मिंघम में हार गई थी।

भारत ने इस जीत के साथ ही दो अंक हासिल कर लिए हैं। उसके अब छह मैचों में 12 अंक हो गए हैं। उसने पहले स्थान से दक्षिण अफ्रीका को हटा दिया। टीम इंडिया अभी आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। अगर वह दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो अंतिम-4 में पहुंच जाएगी। 

दूसरी ओर, इंग्लैंड के छह मैचों में दो अंक ही हैं। उसे पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। गत विजेता टीम अब विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।

Post a Comment

0 Comments