फतेहपुर : जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले युवक पूरी रात मेला परिसर के आसपास घूम-घूमकर घटनाएं करते रहे। दूसरी घटना में पीड़ितों के आरोपियों की पहचान के बाद ये बात साफ हो गई।
आरोपियों ने पहले दुष्कर्म जैसा कुकृत्य किया। फिर दूसरी घटना में युवती और किशोरियों से छेड़खानी और मारपीट की। विरोध पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। इन पीड़ितों ने थाने में सभी को पहचान लिया। पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के शोभन सरकार मेले से रविवार रात घर लौट रही एक गांव की नाबालिग चचेरी बहनों के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में मिर्जापुर मजरे तालुके गांव के प्रभात यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, शैलेंद्र यादव और हथगाम थाने के राजन यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस दो और युवकों की भूमिका की जांच में जुटी है। इसी रात एक और घटना हुई थी। इस घटना में एक 23 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय किशोरी, 11 वर्षीय किशोरी और 12 वर्ष का किशोर भी मेला देखकर घर लौट रहे थे। इन्हें रास्ते में छह युवकों ने पकड़ा और छेड़खानी की थी।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374