Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़, फिरोजाबाद में

लखनऊ  : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर 1.05 बजे नुमाइश मैदान हेलीपैड स्थत पर उतरेंगे। 1.15 बजे मंच पर पहुंचने के बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी दोपहर 2.45 बजे तक मंच पर रहेंगे और इसके बाद 2.55 बजे यहां से फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को शहर के तिलक इंटर कालेज के मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वह अलीगढ़ से दोपहर तीन बजे शहर में आएंगे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। इसके बाद वह कार से तिलक कालेज पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटने के साथ ही तीन अरब से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments