Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मैनपुरी में डिंपल के खिलाफ ताल ठोंकेंगे भाजपा के शाक्य

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है।

पांच दिसंबर को चुनाव और आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम


चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होंगे जबके परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे। 

कौन हैं डिंपल यादव के खिलाफ लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य

रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं। शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।  शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।

Post a Comment

0 Comments