Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

विवेक अग्निहोत्री ने सबके सामने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- ये वैसा नहीं जैसा दिखता है

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उजागर करने वाले विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया के जरिए भी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री आए दिन बॉलीवुड और इसकी कमियों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। इसी क्रम में विवेक ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। 

हाल ही में ट्विटर पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए विवेक ने फिर बॉलीवुड पर निशाना साझा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। शेयर किए गए इस फोटो में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा हुआ है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड, अंदर की कहानी, कृपया पढ़ें। साझा की गई इस तस्वीर में लिखा है कि मैंने अब बॉलीवुड में इतना समय बिता लिया है कि अब मैं ये समझ सकूं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती हैउन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड वैसा नहीं है जैसा आपको दिखता है। असली बॉलीवुड तो अंधेरी गलियों में बसता है, जिसे देख पाना आम इंसान के बस की बात नहीं। आइए आपको समझाते हैं। इन गलियों में आपको कई टूटें, बिखरें और दबे हुए सपने देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड अगर कहानियों का संग्रहालय है तो प्रतिभा का कब्रिस्तान भी है। ये रिजेक्शन के बारे में नहीं है, बल्कि उस अपमान और शोषण के बारे में है जो सबके सपने तोड़ देता है। एक इंसान खाने के बिना रह सकता है, लेकिन सम्मान और उम्मीद के बिना रहना नामुमकिन हैं। अपने इस पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड से जुड़े अन्य कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुखद है कि लड़ाई लड़ने की बजाय लोग यहां हार मान लेते हैं। किस्मत वाले वही है जो वापस घर लौट पाते हैं। वहीं, जो लोग यहां रह जाते हैं, वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें थोड़ी बहुत झूठी सफलता मिलती है, वह ड्रग, शराब आदि नशे की लत के चलते अपना जीवन खराब कर लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कई दूसरे काले सच भी उजागर करने की कोशिश की। 








Post a Comment

0 Comments