Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सआदतगंज के चौपटिया इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनाें ने बताया कि लुकमान के कहने पर मॉल में नमाज पढ़ी थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में सआदतगंज के कच्चापुल चौपटिया निवासी मो. इरफान और कटरा विजन बेग का सऊद शामिल है। पुलिस के मुताबिक दोनों जरदोजी के  कारीगर है। बकरीद की छुट्टी थी। दोनों आसपास रहते हैं। इसीलिए 12 जुलाई को लुलु मॉल एक साथ घूमने गये थे। वहां पर मॉल में घूम रहे थे।

लुकमान ने कहा तो नमाज की जमात में शामिल हुए

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुबूल किया कि  वह घूमते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर सामना लुकमान से हुआ। लुकमान मदरसा चलाता था। वहीं नमाज भी पढ़ाता था। मॉल में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ नमाज पढ़ने जा रहा था। उसने इरफान और सऊद से पूछा की अशर के नमाज का समय हो गया है। तुम लोगों ने नमाज पढ़ी। जवाब में नहीं सुनते ही उसने कहा कि हमलोग पढ़ने जा रहे हैं। साथ में आ जाओ। इस पर दोनों जमात में शामिल होकर नमाज पढ़ी।

Post a Comment

0 Comments