Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सुल्तानपुर - भूमि विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

सुल्तानपुर - सुल्तानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भूमि विवाद में एक महिला को निर्वस्त्र करने के साथ हाथ व पैर बांधकर पीटा गया। बाद में हमलावरों ने महिला का सिर मुड़ा दिया। दो सप्ताह पहले घटी इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर सीओ लंभुआ ने जांच शुरू की। इस पर कोतवाली देहात पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला का राम प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा है
। इसी के चलते 21 जून को राम प्रसाद के साथ कई अन्य लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। इतना ही नहीं राम प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की। 

इसके बाद भी हमलावर नहीं थमे और महिला के सिर के बाल मुड़वा दिए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला कोतवाली देहात थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। 

पूरे मामले का वीडियो शुक्रवार को जब वायरल हुआ तो सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद जांच शुरू की। सीओ के हरकत में आते ही कोतवाली देहात थाने की पुलिस भी सक्रिय हो गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर राम प्रसाद समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ लंभुआ ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। महिला के साथ हुए बर्ताव में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments