लखनऊ : आज लखनऊ कार्यालय पर भारतीय समाज सेवा संघ की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति से 2022 का निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया जिसकी पुष्टि राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव ने प्रेसवार्ता में बताया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चंद्रमौलि शुक्ल, प्रमुख सलाहकार रामनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष लखनऊ उमाशंकर सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनुपम व्यास, बलरामपुर महिला जिला अध्यक्ष पारुल सिंह , सरोजनी कश्यप, सीमा कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष निजी सचिव दिनेश कुमार पाल, के साथ आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव ने नवनिर्वाचित लखनऊ जिला फुरात अली रजवी निवासी चौक दुबग्ग लखनऊ को नियुक्ति पत्र देकर लखनऊ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और राम राकेश यादव को पुनः 2022 में प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया
नवनिर्वाचित लखनऊ जिला अध्यक्ष फुरात रिजवी ने कहा कि संगठन के प्रति मेहनत लग्न और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को बहुत पूरे लखनऊ में खड़ा करने का कार्य करेंगे। वही पुनः प्रदेश संगठन महामंत्री बनने पर राम राकेश ने बताया कि मैं पूरे प्रदेश के हर जिले बहुत जल्द टीमो का गठन करूँगा।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374