Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भाजपा पर खूब गरजे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर - किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड नहीं, मिशन देश बचाने का होगा। कहा देश और संविधान दोनों को बचाना होगा। आज लड़ाई इस मोड़ पर आ गई कि जो 14 करोड़ लोग बेरोजगार हैं, उनके कंधों पर ये आंदोलन है।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीन बड़े धोखे दिए हैं। पहला धोखा यह कि रेल व हवाई अड्डे बेचे जाएंगे, यह घोषणा पत्र में नहीं लिखा गया था। फिर किसने यह ताकत दी? दूसरा धोखा यह किया कि बिजली बेचेंगे, प्राइवेट करेंगे, यह उनके घोषणा पत्र में नहीं था। वहीं जब लोगों से वोट मांगी, तब नहीं कहा कि बिजली बेचेंगे, फिर अब ऐसा क्यों? तीसरा धोखा यह किया कि सड़कें बेचेंगे, उस पर टैक्स लगाएंगे। यह भी घोषणा पत्र में नहीं लिखा था। अब देख लो क्या-कया चीजें बिक रही हैं। एलआईसी जो देश की बड़ी कंपनी है लेकिन अब ये सब बिक रहे हैं। इनके खरीदार अडानी और अंबानी हैं, कोई और नहीं।

एफसीआई की जमीन, जहां हमारा पंडाल होता है, वे सब अडानी को दे दिए गए हैं। सारे गोदाम अडानी के कब्जे में है। भारत सरकार के पास अब कोई गोदाम नहीं बचा है। देश के बंदरगाह, एक-एक कर निजी कंपनियों को बेच दिए। ये बंदरगाह भी बिक गए, ये आपको जानकारी होनी चाहिए। भारत बिकाऊ है, यह भारत सरकार की पॉलिसी है।

Post a Comment

0 Comments