Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

यशवंत यादव बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष - INA NEWS

भदोही - सीतामढ़ी डीघ जनपद के क्रांतिकारी सपा नेता , ग़रीबों , मजलुमों व वंचितों की गरजती हुई आवाज़,युवा नायक ,  यशवंत यादव (दरोग़ा जी) को प्रधान संघ का यशस्वी ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किए गए 

इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव और जिले अत्यधिक ग्राम प्रधान पहुंचे और माल्यार्पण करके उन्हें बधाई दिए

हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में सभी पार्टियों के समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र पंचायत चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया और तमाम जिलों में विजय भी हासिल किया इसी कड़ी में सपा के कद्दावर नेता एवं वर्तमान ग्राम प्रधान बनकट उपरवार के यशवंत सिंह यादव (दरोगा) को अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश संगठन में एक बहुत ही प्रबल पद पर मनोनीत किया गया है 

आपको बता दें कि आठ अगस्त को सीतामढ़ी के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सर्व सहमति से यशवंत सिंह यादव (दरोगा) को प्रधान संघ का भदोही ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया गया इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ एल.बी.पाण्डेय व महासचिव बृजेश पटेल प्रधान संघ पवन यादव प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सहित जनपद भदोही के डीघ ब्लाक एवं क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों की उपस्थिती में यशवंत सिंह यादव को प्रधान संघ भदोही का जिला अध्यक्ष चुना गया।

प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर यशवंत यादव ने मीडिया से साक्षात्कार करते हुए कहा कि मैं बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के समुचित विकास को आगे बढ़ाने का जमीनी स्तर पर हर संभव प्रयास करूंगा और प्रधानों के हक की लड़ाई हेतु शासन प्रशासन तक जनहित मुद्दों को पहुंचाने का कार्य करूंगा। 

यशवंत सिंह यादव को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके ग्राम सभा बनकट उपरवार में उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है इस मौके पर डॉक्टर वीरेंद्र यादव,आजाद मिश्रा,सुरेश यादव,अनुपम यादव,रमाशंकर मिश्रा (डब्लू बबा),अभिनव यादव,कल्लू यादव,सर्वेश सिंह,सुशील मिश्रा सहित उनके तमाम शुभ चिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments