मैक्सिको सिटी में मेट्रो का पुल गिरने से 20 लोगों की मौत, 70 घायल
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल का खंभा ढह जाने से मलबे में दबकर 20 लोगों की मौत हो गयी। मैक्सिको सिटी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी के दक्षिणी हिस्से में हुए हादसे में 70 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचीं मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया जिससे मलबे में कई कारें दब गयीं।
No comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374