Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रियंका गांधी की मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत

मथुरा  :  नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

महापंचायत से पहले जोरदार स्वागत

जब प्रियंका गांधी महापंचायत के लिए आईं तो रास्ते मे मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


काफिले का रास्ते में हुआ स्वागत

प्रियंका गांधी का मथुरा में महापंचायत के दौरान रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

काफिला रोककर की मुलाकात

बृजभूमि की तरफ बढ़ते काफिले को थाम कर डीएनडी हाइवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने काफिला रोककर मुलाकात की।

महापंचायत पर जुटी भीड़

प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पालीखेड़ा मैदान पर अच्छी भीड़ जुटी है। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे हैं। मंच से पदाधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। 

एक दिन पहले पहुंची टीम

यूपी कांग्रेस और केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम ने एक दिन पहले ही जनपद में मोर्चा संभाल लिया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि एक पहले मथुरा में आ गए। प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। 

महापंचायत के बाद जाएंगी वृंदावन

महापंचायत में जाने से के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है। वृंदावन में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने सुरक्षा के इंतजाम जांचे हैं।

प्रियंका ने प्रयागराज में किया था स्नान

गौरतलब है कि विगत दिनों प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उन्होंने गंगा में स्नान किया था। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं। 23 फरवरी को मथुरा के पालीखेड़ा में किसानों के मुद्दे को लेकर वह किसान महापंचायत में हिस्सा ले रही हैं। प्रियंका गांधी के मथुरा आने से पहले कांग्रेस नेताओं से ब्रज के तीन धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगी गई थी। 

Post a Comment

0 Comments