पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरा हड्डू घायल, पिस्टल बरामद
रिपोर्ट - अर्जुन विश्वकर्मा संवाददाता प्रयागराज
कौंधियारा में बुधवार की रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। घटना में सलमान नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार बदमाश ने भी गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी। वह लूट की कई वारदातों में वांछित था। उसके पास पिस्टल भी बरामद हुआ है। शातिर को गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस और क्राइम ब्रांच ढूंढ रही थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापार का एक बदमाश लूट की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस ने नाकेबंदी की। पुलिस ने कौंधियारा थाना क्षेत्र में सड़वा नहर के पास बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सलमान है। वह सोरांव क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। उसका आपराधिक इतिहास निकाला गया। एसपी यमुनापार सौरव दीक्षित ने बताया कि सलमान गंगापार क्षेत्र का शातिर लुटेरा है। वह ट्रक लूट समेत कई मामलों में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस प्रयासरत थी। उसके पास से लाल बाइक भी बरामद हुई है। उसके साथ एक दोस्त भी था जो भाग निकला। एसपी के मुताबिक उसके खिलाफ अयोध्या, अंबेडकरनगर और कौंधियारा में भी मुकदमें दर्ज थे। गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। आज हुई मुठभेड़ में यमुनापार के साथ गंगापार की पुलिस टीम भी शामिल थी। डाक्टरों से अनुमति के बाद उससे और पूछताछ की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं