Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

जगुआ सोंधा गांव में ज्ञान दर्शन फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा का किया गया आयोजन।

 रिपोर्ट कमलेश गुप्ता  प्रयागराज

हंडिया विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा जगुआ सोंधा गांव में आज ज्ञान दर्शन फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिन्हित छात्रों का एक परीक्षा कराया गया जिसमे दिव्यांशु बिंद व गीतांजलि बिंद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।खेल विभाग के बालक वर्ग में A वर्ग में दिव्यांशु बिंद प्रथम व B वर्ग में अजय कुमार बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग A में अंजली विश्वकर्मा बालिका B वर्ग में सोना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार बिंद और विशिष्ट अतिथि के रूप में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर उचाईयों को छूना है तो हमे बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ेगा क्योंकि हौसले से ही उड़ान होता है।हमे हमेशा सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल बिंद (सर जी) उपाध्यक्ष मुनेश धर बिंद(मास्टर)और संरक्षक समाजसेवी धवल त्रिपाठी रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धवल त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते है और उनके सवारने का जो बीड़ा हमारे युवा साथी नंद लाल बिंद और मुनेश धर बिंद मैं उनका दिल से शुक्रिया करता हु। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि  हाकिम लाल बिंद ने कहा क्षेत्र के किसी भी विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की कोई जरूरत हो तो मुझसे संपर्क करें मैं यथासंभव मदद करने का प्रयास करूंगा। उक्त मौके धवल त्रिपाठी,रामशंकर बिंद एडवोकेट, नायब बिंद धावक,नीतीश कुमार, डॉ सुधीर बिंद, डॉ जे एस बिंद, बी प्रसाद बिंद,लालचंद बिंद, डॉ चिंतामणि जिलापंचायत सदस्य, हीरालाल बिंद मास्टर, अनूप बिंद, सीताराम चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, संजू एस बिंद, डॉ अशोक बिंद, रामयज्ञ डॉ अशोक, उमेश बिंद अभिकर्ता, लालबहादुर स्वतंत्र सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments