रिपोर्ट - श्रीकृष्णा संवाददाता फिरोजाबाद
फिरोजाबाद :कोरोना के संक्रमण काल मे मानव की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा फ्री ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मिशन 100 का शुभारंभ किया गया
राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति, महिला प्रकोष्ठ की मंडल प्रभारी उर्मिला गुप्ता अध्यक्षता में मंडल कोषाध्यक्ष मधु पांडे के आवास हस्तनापुरी आगरा पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मिशन 100 का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा किया गया सर्वप्रथम माँ दुर्गा क़ी आरती क़ी, उसके उपरान्त ऑक्सिजन गैस सिलेंडर का एवं उसके टूल्स का पूजन किया इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के देश के समस्त पदाधिकारी देश में आए कोरोना के संक्रमण काल में 07 मार्च 2020 से देश में कई सामाजिक कार्य कर रहे हैं इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज आगरा में फ्री ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मिशन 100 का शुभारंभ किया गया
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374