Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दिल्ली में फिर बढ़ी ठंड, 5.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

दिल्ली - देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में तापमान और गिरने के संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का भी कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के पालम में आज सुबह 5:30 बजे 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग ने 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जो अगले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गिरने की संभावना है। 

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की एक मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को घेर लिया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटीओ पर काफी कोहरा दिखा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सुबह साइकिलिंग पर निकले हर्ष ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक, इस साल ज़्यादा ठंड पड़ रही है। बिना दस्ताने पहने साइकिलिंग नहीं हो पा रही है। कोहरा की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।

Post a Comment

0 Comments