इटावा - किसान बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन का असर, सपा प्रमुख के जिला इटावा में व्यापक रूप से दिख रहा है, किसान बिल के विरोध में सपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली गई।
सपा की यात्रा को रोकने के लिये सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह समेत कई थानों के फोर्स सुबह से सपा के जिला कार्यालय पर तैनात रहा। सपा मुखिया के गृह जनपद के कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।सपा कार्यकर्ता नारे बाज़ी करते हुए जैसे ही कार्यालय से बाहर निकले उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा इस सरकार में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। किसान, मजदूर और युवाओं पर हर जगह अत्याचार हो रहा है
INA न्यूज़ के लिए इटावा से शुभम दीक्षित की रिपोर्ट
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374