Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार

 INA NEWS 

समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई मल्लावां बिलग्राम विधानसभा की ग्राम सभा घेघईयां के गांव बढ़नवा में अखिलेश कुमार "शालू" के आवास पर बैठक हुई।


सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को जनता को बताएं।सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और आने वाले चुनाव में अपना अपना बूथ जिताने का काम करें।

उन्होंने कहा हमारे देश का अन्नदाता परेशान है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को आवारा जानवर नष्ट कर रहे हैं। हमारे देश का अन्नदाता आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर रहा हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है सरकार द्वारा किए गए सभी वादे खोखले हैं किसानों, व्यापारियों, छात्रों नौजवानों, गरीबों 

 उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार 

मजदूरों साथ झूठे वादे कर सरकार धोखा कर रही है। महंगाई चरम सीमा पर है आम जनमानस महंगाई से त्रस्त हो चुका है भाजपा अपने द्वारा किए गए वादों से भटक चुकी है।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है प्रदेश में हत्याएं, अपहरण, लूट, बलात्कार कर उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है

उत्तर प्रदेश में राक्षसी प्रवृत्तियों का काम चरम पर है ।फ़िरोज़ाबाद में व्यापारी को दिन-दहाडे जिंदा-जलाने की यह घटना झकझोरती है । 

समाज मे अपराधियों का बढ़ता हौसला चिंताजनक है।पूरे देश व प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

इस मौके पर गयासिंह यादव, अखिलेश कुमार शालू, अवनीश पाण्डेय, मुजीब मालिक,अजीत यादव,पंकज यादव,धर्मेंद्र यादव दीपू,यदुवीर कुशवाहा, रामराज पाल,रिकू कुशवाहा, सजय कुशवाहा, अमित कुमार,श्याम सिंह ,सुजीत, गंगाधर मौर्य,आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments