अयोध्या में शुरू हुआ भूमि पूजन का अनुष्ठान, मुख्यमंत्री योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
Ram Mandir Bhumi Pujan Updates : CM Yogi Adityanath Visits Ayodhya To See Preparations - INA NEWS (Uday Yadav)
उदय सिंह यादव, प्रधान संपादक : INA NEWS
अयोध्या : पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक भूमि पूजन को लेकर पूरी अयोध्या नगरी उल्लास में डूबी हुई है। घर-घर में त्योहार का वातावरण है। सड़कों-गलियों से लेकर छतों पर केसरिया पताके लहरा रही हैं। दीवारों पर रामायणकालीन नयनाभिराम दृष्य रामनगरी की अलौकिकता बयां कर रहे हैं।
भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है और सभी लोग पांच अगस्त की शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे।
श्री राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह में तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। वैदिक आचार्यों ने गणपति पूजा के साथ सुबह 8 बजे पूजन की शुरुआत की। इसके बाद करीब दो बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।
आज शुरू हुई पूजा में उन्होंने हिस्सा लिया और इसके साथ ही अफसरों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीएम योगी ने पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों का जायजा लिया, इस संबंध में अधिकारियों से भी बातें कीं और उन्हें निर्देश दिए।
अयोध्या दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके सभी श्रद्धालुजनों से घर में दीप जलाने की अपील की थी।
उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल सोभा कै खानी।। कई शताब्दियों की प्रतीक्षा अब पूर्ण हो रही है, व्रत फलित हो रहे हैं, संकल्प सिद्ध हो रहा है। सभी श्रद्धालुजन घर पर दीप जलाएं। श्रीरामचरितमानस का पाठ करें। प्रभु श्री राम का आशीष सभी जनों को प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी भी गए और तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से आयोजन स्थल पर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री को रविवार को ही अयोध्या जाना था, लेकिन उप्र की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।
INA NEWS DESK

कोई टिप्पणी नहीं