दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सुहाना
INA NEWS DESK.
- सातों दिन हल्की से तेज बारिश की संभावना
रविवार को हुई रिमझिम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते भर अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रिज इलाके में सबसे अधिक 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
हफ्तेभर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बुधवार तक मानसून रेखा दिल्ली से होकर गुजर रही है जोकि इस समय सक्रिय है। ऐसे में सप्ताह भर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जोकि सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया। पालम में 0.8, लोदी रोड में 1. 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 26.5, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 25.3 , रिज इलाके में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 34.6 , आयानगर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26.1, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।
30 दिन में करें NDA की पक्की तैयारी, हजारों छात्रों को सेलेक्ट करा चुके फैकल्टी लेंगे कक्षाएं
कोई टिप्पणी नहीं