आज का इतिहास - 1 अगस्त
नई दिल्ली - अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया।
वकीलों ने अदालत में जाने से मना कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़तालें हुई जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्यदिवसों का नुकसान हुआ।
शहरों से लेकर गांव देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई। फ़रवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।
देश दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है !
1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।
1914: प्रथम विश्व युद्ध शुरू।
1916: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।
1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920: विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन
1932: जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना।
1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1975: दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।
1995: हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।
2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 : भारत के विशेष निगरानी समझौते को अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी।
01 अगस्त के राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस - August 01 holidays & observations
दिवस का नाम | उत्सव का स्तर |
---|---|
विश्व स्तन दूध दिवस | अन्तरराष्ट्रीय दिवस |
राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती | राष्ट्रीय दिवस |
लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस | राष्ट्रीय दिवस |
01 अगस्त को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु - 01 August notable deaths:
वर्ष | नाम/वर्ग/देश |
---|---|
1913 | देवकी नन्दन खत्री / पुरुष / लेखक / भारत |
1920 | बाल गंगाधर तिलक / पुरुष / स्वतंत्रता सेनानी / भारत |
2010 | एरिक टिन्डिल / पुरुष / खिलाड़ी / न्यूज़ीलैण्ड |
01 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति - August 01 famous birthdays :
वर्ष | नाम/वर्ग/देश |
---|---|
1913 | भगवान दादा / पुरुष / अभिनेता / भारत |
1987 | तापसी पन्नू / महिला / अभिनेत्री / भारत |
INA NEWS DESK
कोई टिप्पणी नहीं