तेज बारिश ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना
नीलम माही
सुहाना, मौसम वज्ञानिकों ने जताए बारिश के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात व रविवार सुबह बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना रहा। हवा में ठंडक रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अभी बारिश के आसार जताए हैं। इससे बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलेगी।
जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में लगातार दो दिन बारिश से बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि रविवार को हल्की बारिश के बाद चटख धूप रही। इसके बावजूद दिनभर मौसम सुहाना रहा।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 60 फीसदी दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 6.5 मिमी दर्ज की गई।
Ina News Desk
कोई टिप्पणी नहीं