Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास : 8 नवंबर



8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 8

  • सिख धर्मगुरु हर राय का निधन 1661 में हुआ।
  • भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने 1895 में एक्स-रे की खोज।
  • वाल्दमीर लेनिन, लियो ट्रोटस्की और जोसेफ स्टालिन को 1917 की अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया।
  • म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने 1923 में जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।
  • मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 1933 में 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।
  • हांगकांग में 1945 में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने 1956 में तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
  • ब्रिटेन ने 1957 में क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
  • जॉन एफ केनेडी 1960 में संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को बहुत कम अंतर से हरा कर अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति बने।
  • अमेरिका ने 1967 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • चीन में 1988 में आये विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
  • आयरलैंड में 1990 में पहली महिला राष्ट्रपति बनी.
  • जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 1992 में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
  • बांग्लादेश में 1998 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
  • राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 1999 में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
  • बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने 2000 में न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
  • अफ़ग़ानिस्तान पर 2001 में पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
  • भारत ने 2005 में फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
  • भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
  • भारत सरकार ने 2016 में बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।


8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 November

  • भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म 1920 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिस्चियान बर्नार्ड का जन्म 1922 में हुआ।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 1929 में हुआ।


8 नवंबर को हुए निधन – Died on 8 November

  • मुग़ल शासक जहाँगीर का निधन 1627 में हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन 1959 में हुआ।
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन 1977 में हुआ।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments