Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 25 फ़रवरी

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 फ़रवरी वर्ष का 56 वाँ दिन है। साल में अभी और 309 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 310 दिन)

  • 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008-
एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

  • 25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1894 - मेहर बाबा, भारतीय धार्मिक नेता।
1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता
1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता
1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।



  • 25 फ़रवरी को हुए निधन

1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001 - डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)
2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक

Post a Comment

0 Comments