Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कम उम्र में शारारिक संबंध बनाने से लड़कियों को होता है खतरा

DESK - टीन-एज यानी उम्र का 12 से 18 साल का वह पड़ाव जहां आजादी के बहुत मायने होते हैं। नए दोस्त बनाना, घूमना-फिरना, बातचीत करना इन सब चीजों के लिए आजाद होते हैं। 

इस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता की बातों को ज्यादातर अनसुना करते हैं और अपने विपरित लिंग वाले लोगों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते हैं और आकर्षित होते हैं और यह आकर्षण उन्हों यौन संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता है। लेकिन टीन-एज में यौन संबंध बनाने से नुकसान लड़के और लड़कियों दोनों को होता है, लेकिन ज्यादातर लड़कियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से कम उम्र में यौन संबंध बनाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

एक शोध में बताया गया है कि यौन संबंधों की वजह से होने वाला संक्रमण बेहद गंभीर समस्या है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम उम्र में यौन संबंध बनाने से एसटीआई की चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है। 
सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए कोरिया के युवा जोखिम व्यवहार का एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण डाटा आजमाया। कोरियन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा सालाना युवा जोखिम व्यवहार का सर्वेक्षण कराया जाता है।

कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च के अनुसार कम उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं की संख्या बढ़ सकती है और इस कारण सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा मंडराता रहता है।

कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रुक जाता है। 

Post a Comment

0 Comments