Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 1 दिसंबर

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 दिसंबर वर्ष का 335 वाँ (लीप वर्ष में यह 336 वाँ) दिन है। साल में अभी और 30 दिन शेष हैं।

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 - काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 - बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया। भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1931 - गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।
राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1924 - मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1903 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1699 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।

Post a Comment

0 Comments