- सिनेमा चैराहे पर किया गया एल0ई0डी0 स्क्रीन का उद्घाटन
हरदोई - जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ के साथ साथ जनपद के पर्यटक स्थलो, नगर पालिका की योजनाओ एवं जनपद के इतिहास को भी दर्शाया जायेगा। इसके अतिरिक्त विज्ञापन आदि का प्रसारण सशुल्क किया जायेगा।
नगर पालिका द्वारा अन्य प्रमुख स्थानो पर भी एल0ई0डी0 लगवाई जायेगी। उन्होने कहा कि आज के इलेक्ट्रानिक्स की बढ़ती हुई सुविधा के दृष्टिगत एल0ई0डी0 के माध्यम से प्रचार प्रसार बहुत अच्छा तथा सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्र, अधिशासी अधिकारी जी0लाल, मा0 सदस्य फखरूल इस्लाम, महेश नाहर, ललित कश्यप, मुनि मिश्रा आदेश प्रताप सिंह, सुधीर गुप्ता, विमल, राम किशोर, अवर अभियन्ता वेदप्रकाश, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374