Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

जिले मे शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

गजेन्द्र वर्मा:-

विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च लगातार जारी


शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के मुख्य मार्गो से होकर पुलिस, होमगार्ड एवं बी.एस.एफ. की 178 वीं बटालियन फोर्स द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया।


जिले के विधानसभा क्षेत्र पिछोर, करैरा, कोलारस, एवं पोहरी में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतू फ्लेग मार्च निकाला गया।
विधानसभा पिछोर में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं कलेक्टर शिवपुरी तथा पुलिस एवं होमगार्ड, बी.एस.एफ. के लगभग 1000 जवानों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कोलारस एवं पोहरी में पुलिस एवं बी.एस.एफ की 2-2 कम्पनियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फ्लैग मार्च की शरूआत की  बाद फ्लैग मार्च में अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री रत्नेश तोमर, एस.डी.ओ.पी. पिछोर श्री आर.पी. मिश्रा, एस.डी.ओ.पी. कोलारस अमरनाथ वर्मा, एस.डी.ओ.पी. पोहरी दिनेश सिंह एवं रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, तथा सब डिविजन पिछोर, करैरा, पोहरी, कोलारस के समस्त थाना प्रभारी मय बल एवं बी.एस.एफ. की 2 कम्पनियाॅ एवं होमगार्ड के लगभग 1000 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

Post a Comment

0 Comments