पीलीभीत : बीसलपुर की पटेल नगर पुलिया के पास एक गौवंशीय पशु घायल आवस्था में पडा था इसकी जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी जनपद-पीलीभीत के जिला अध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह जी को मिली उसके बाद वह कार्यकर्ताओं सहित मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा कराया गया और पशु चिकित्सक ने गौवंशीय पशु को बरेली IVRI में रेफर कर दिया। बाद में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कल शाम को गौवंशीय पशु को बरेली IVRI भेजा गया,साथ में जिला प्रभारी धर्मेन्द्र मौर्य,तहसील अध्यक्ष राहुल ठाकुर IVRI बरेली गए। उसका अच्छी तरह इलाज बरेली IVRI में चल रहा है। जिला अध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह,जिला प्रभारी धर्मेन्द्र मौर्य,जिला सह संयोजक संजय शर्मा,जिला महामंत्री कपिल राठौर,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त त्रिवेदी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता,जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा,तहसील अध्यक्ष राहुल ठाकुर,नगर प्रभारी शोभित गुप्ता,नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374