Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी ने मौजूदा सरकार के खिलाफ एक दिनी धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन

 पीलीभीत-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर प्रदेश समस्त जिला मुख्यालयों व तहसील मुख्यालयों पर महगाँई, भष्ट्राचार, किसान उत्पीड़न, छात्र उत्पीड़न, गड्ढा मुक्त सड़क अभियान मे करोड़ों के घोटालों व अन्य समस्याओं को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी को लेकर सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के निर्देशानुसार आज सोमवार दिनांक 10 सितंबर 2018 को जनपद की पांचों तहसीलों पर सपा विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी,के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में सपा की तरफ से मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आरोप लगाए गए। अमरिया में विधानसभा अध्यक्ष श्री असलम जावेद अंसारी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पूरे प्रदेश में गुण्डा राज कायम कर रखा है। महिलाओं व छात्राओं के साथ रेप की घटनाएं, किसानों की बढ़ती आत्मा हत्याएँ, प्रदेश की समस्त सड़कों की खराब हालत,जन सामान्य के लिए पिछली सरकार की तरफ से लगभग सभी स्कीमों को बन्द करना, विद्युत दरों में बे तहाशा वृद्धि आदि इस बात का प्रमाण हैं कि मौजूदा भाजपा सरकार को जनता को परेशान करने में मज़ा आ रहा है। हर तरफ त्राहि-त्राहि व्यापत है। परन्तु सरकार के कानों में जू तक नही रिंग रही है।


ज्ञापन देने बालों में ज़िला महासचिव श्री तस्लीमुस्शान खाँ, विधान सभा अध्यक्ष श्री असलम जावेद अंसारी, सपा नेता रामपाल वर्मा,भिकारीपुर सेक्टर प्रभारी श्री अब्दुल रशीद अंसारी, सह सेक्टर प्रभारी राहुल कश्यप बूथ प्रभारी शादाब मलिक तथा सैकड़ों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

                                                                                                                
       {ब्यूरो शीराज़ मालिक } 
{संबाददाता अब्दुल रशीद अंसारी}
             

Post a Comment

0 Comments