Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पीलीभीत समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बीसलपुर सोंधा गौठिया मे पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिला

(ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)


पीलीभीत : (तहसील बीसलपुर) की ग्राम सोंधा गौठिया मे सपा प्रतिनिधि मंडल ने पहुंच कर पीड़ित किसान कुलवंत सिंह के  परिवार के सदस्यों से मिलकर उनके गम में शरीक हुए।पीड़ित परिवार के सदस्यों  सर्वजीत सिंह, निरंजन कौर,उनके भाई, भाभी, मां, ने प्रतिनिधिमंडल को घटना की बाबत जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शीघ्र ही जिला प्रशासन से मिलकर न्याय दिलाया जाएगा। शासन के कर्मचारियों द्वारा पीड़ित परिवार पर किए गए अत्याचार पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।पीड़ित परिवार ने अवगत कराया प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।पीड़ित कुलवंत सिंह के परिवार ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ कृषि भूमि है। बैंक से एक लाख का लोन लिया था। तो दस लाख का कैसे हो गया। ट्रैक्टर पीड़ित किसान का ना होकर उनके एक रिश्तेदार का था। जो वसूली दल जबरन अपने साथ ले गया। सपा के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कहा है कि समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण व उत्पीड़न नहीं होने देगी। सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सरकार पर गन्ना किसानों का हज़ारों करोड़ रुपये बकाया पडा है।

ऐसा बरसाती मौसम में किसानों से जबरदस्ती वसूली करना ठीक नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार व जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं किया तो सपा बहुत बड़ा जन आंदोलन करेगी। जिला अध्यक्ष ने घटना की पूरी जानकारी प्रदेश के नेताओं को भी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष के साथजिला सचिव बीडी प्रजापति, विधानसभा सभा अध्यक्ष /पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह, डॉ0 कृष्ण लाल आर्य,सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज गंगवार गायत्री गंगवार, रूपलाल गंगवार, महबूब मंसूरी, सुरेश यादव, संतोष यादव, संतोष बाल्मीकि, मुन्ना लाल यादव, जीशान खाँ, अनिल कश्यप, रूपलाल गंगवार, बीसलपुर नगर अध्यक्ष रेहान रज़ा खाँ, जीशान खा, सहित काफी लोग मौजूद रहे।
          

Post a Comment

0 Comments