Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दो हजार एकड़ में बनेगा विष्णु लोक

अखिलेश का वादा, सत्ता में आए तो दो हजार एकड़ में बनेगा विष्णु लोक

लखनऊ - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर दो हजार एकड़ क्षेत्रफल में विष्णु लोक बसाया जाएगा। इसके लिए चंबल के बीहड़ों में लॉयन सफारी के निकट जमीन उपलब्ध है। इसमें कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर भव्य एवं विशाल विष्णु मंदिर बनाया जाएगा।


अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, चंबल के बीहड़ में लोगों को आकर्षित करने के लिए विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। श्रीराम और श्रीकृष्ण विष्णु के ही अवतार हैं। अंकोरवाट की तर्ज पर विष्णु मंदिर बनाने के लिए वहां विशेषज्ञों का दल भेजा जाएगा।

यह प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ ही पर्यटन व आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि कंबोडिया का अंकोर (अंगकोर) वाट मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहरों में शामिल है। यह दुनिया के अजूबों में एक है।

इसका निर्माण 12वीं सदी में सूर्यवर्मन द्वितीय ने कराया था। शुरुआत में यह हिंदू मंदिर था लेकिन बाद में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा, इटावा में लॉयन सफारी बनने से वहां काफी लोग जाने लगे हैं।

वहां तक साइकिल एक्सप्रेस-वे भी बना है। सरकार बनने पर यहीं भव्य विष्णु मंदिर बनेगा। विष्णु लोक में भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं अध्यात्म का संगम होगा। इस इलाके में पर्यटन का विकास होगा।

Post a Comment

0 Comments