Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत


पीलीभीत : के मोहल्ला नौगमा पकड़िया निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ पप्पू उम्र 48 वर्ष उनकी पत्नी मीरा देवी उम्र 45 वर्ष यह दोनों लोग अपनी रिश्तेदारी थाना माधोटांडा के कलीनगर में गए हुए थे। तभी वह दोनों लोग कलीनगर से शनिवार की शाम लगभग 8 बजे अपने घर पीलीभीत के लिए चले ही थे कि अचानक जमुनिया चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी 
स्कूटी में टक्कर मार दी ।जिससे कि दुर्गा प्रसाद की पत्नी वीरा देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।व दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पीलीभीत भेजवाया गया।जहां पहुंचने पर वीरा देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । 

वही दुर्गा प्रसाद का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।वीरा देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया अज्ञात वाहन वाले के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

                                                                                                                                                                                                   
Attachments are

Post a Comment

0 Comments