Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

नदियां उफान पर लोगों में बड़ी दहशत। घरों से निकलना हुआ मुश्किल

जनपद पीलीभीत की सभी नदियां- शारद , देवहा, खकरा सहित खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। पानी नदियों के किनारे के गाँवों में घुस गया है। लोगों में बुरी तरह दहशत बैठ गई है
मैंदानों व पहाड़ों पर हो रही लगातार मुसलाधार तथा भयंकर वर्षा के कारण अचानक सभी  डैमों का जल स्तर बढ़ जाने पर वहाँ से पानी रिलीज़ करना पढ़ गया है। शारदा वैराज से एक लाख क्यूसेक, नानक सागर से 46 हज़ार क्यूसेक, ड्यूनी डैम से 45 हज़ार क्यूसेक पानी अबतक छोड़ा जा चुका है, और अभी भी जारी है। अमरिया छेत्र में भंगा मोहम्मद गंज देवहा नदी पुल से नगरिया काॅलोनी तक रोड पर करीब तीन फुट पानी आ जाने के कारण अमरिया वाया पीलीभीत का रास्ता पूरी तरह से बन्द है। सदर तहसील पीलीभीत छेत्र में शहर से सटे गाँव चन्दोई में खकरा नदी का पानी आ जाने से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब दो से तीन फिट पानी भर गया है। जिस कारण आज स्कूल भी नहीं खुल पाया है, तथा आगे सम्भावना भी नहीं है ।
 यहीं पर कटी खकरा नामक स्थान पर भिकारीपुर वाया पीलीभीत रोड पर साम करीब सात बजे एक से देड़ फिट पानी रोड के ऊपर से बह कर बस्ती में घुस गया। जिस कारण लोग घबरा कर सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। रोड पर पानी आ जाने से कई दर्जन गाँवों का सम्पर्क करीब -करीब टूट चुका है। खबर लिखे जाने तक छेत्र में पानी के और अधिक बड़ने की सम्भावनाएं बताई जा रहीं थीं। रात होते ही लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थित पर नजर जमाए हुए है।



                                                                                                                      (ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)
                                                                                                                   (तहसील प्रभारी अब्दुल रशीद अमरिया)

Post a Comment

0 Comments