INA NEWS DELHI - वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। कुलदीप नैयर बीते तीन दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। काफी समय में से उनकी सेहत बहुत खराब थी। बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर एक बजे लोधी रोड पर स्थित घाट में अंतिम संस्कार होगा। वह राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रह चुके हैं।
इनकी स्कूली शिक्षा सियालकोट में हुई। कानून की डिग्री लाहौर से प्राप्त की। यूएसए से पत्रकारिता की डिग्री ली। उन्होंने दर्शनशास्त्र में पीएचडी भी की थी। कुलदीप नैयर को आपातकाल (1975-77) के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 1990 में ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। वह एक मानवीय अधिकार कार्यकर्ता और शांति कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्हें रामनाथ गोयनका ऑवार्ड से भी नवाजा गया था। कुलदीप नैयर ने इंडिया आफ्टर नोहरू किताब लिखी थी जो काफी चर्चा में रही।
कुलदीप नैयर के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप नैयर बहुत बुद्धिमान थे। वह बहुत फ्रैंक और निडर थे। उनका काम कई दशकों तक फैला रहा। उन्हें मजबूत स्टैंड के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
वह 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374