उन्नाव/हसनगंज - अजगैन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति को लूट के बाद भागने के प्रयास को असफल होता देख लुटेरों ने दंपति के विरोध पर झोंका फायर गोली लगने से घायल युवक को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के रामपुर राई निवासी अशोक पुत्र सुरेश पत्नी सुषमा के साथ अपनी ससुराल ऊंचगांव थाना पुरवा जा रहा था। कि चमरौली बिछिया मार्ग पर रहमतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने आगे चल रहे दंपति से ओवरटेक करते हुए बाइक पर बैठी सुषमा के गले से सोने के हार को खींच लिया। जिसके बाद अशोक व लुटेरों में हाथापाई शुरू हो गई अपने को कमजोर पड़ता देख लुटेरों ने अशोक पर ताबड़तोड़ 5 फायर झोंक दिए जिसमें तीन गोली अशोक के शरीर में लगी। फायरिंग का विरोध कर रही पत्नी सुषमा के सिर पर लुटेरों ने असलहे की बट से मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। गोली की फायर की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे तो देखा अशोक व सुषमा घायल अवस्था में पड़े हैं जिसकी सूचना डायल हंड्रेड को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया अशोक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट व गोली कांड की घटना की सूचना पर सीओ हसनगंज भीम कुमार गौतम एसपी हरीश कुमार व उप जिलाधिकारी हसनगंज सूरज यादव मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा एसओ अजगैन को घटना की जांच कर दोषियों को पकड़ने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट:-संदीप कुमार

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374