Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ हेतु आयोजित किया गया कवि सम्मेलन



पीलीभीत : जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में डिजिटल सेना पीलीभीत द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ व पोलिथीन प्रतिबन्ध की जागरूकता हेतु काव्य गोमती-1 कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2018 को सायं 8ः00 बजे बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित काव्य सम्मेलन में अन्तराष्ट्रीय ख्याति कवि डा0 कलीम केसर, कवि श्री सर्वेश अस्थाना, कवि श्री अभय सिंह निर्भीक व कवि श्री कमल सक्सेना मंच पर उपस्थित रहे। डिजिटल आर्मी पीलीभीत द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ हेतु स्वेच्छा से सहायता प्रदान करने के साथ साथ प्रतिबन्धित पोलिथीन के प्रति लोगों में जागरूकता का प्रचार प्रसार करना था। 

                                     


जिलाधिकारी महोदय द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कवि पर मंचासीन कवियों ने अपनी काव्य पाठ के द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध किया, अन्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शाहयार डा कलीम केसर ने अपनी शाहयार व गजलो से  लोगों को आकर्षित किया और वही वीर रस के कवि श्री अभय सिंह निर्भीक द्वारा स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति पर देश भक्ति गीत पर लोगों को आनान्दित कर दिया, वही हास्य कवि श्री सर्वेश अस्थाना ने लोगों हस्य पाठों द्वारा लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वही तहसीलदार पूरनपुर के द्वारा प्रेम काव्य द्वारा रोचक रचनाऐं प्रस्तुत की गई। कवि श्री कमल सक्सेना जी द्वारा अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।  




कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया, उन्होंने नवरचित कविता के द्वारा लोगों को आनान्दित किया। महोदय द्वार डिजिटल सेना को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित कवियों व लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अन्त में मा0 जिला जज महोदय द्वारा कवियों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी व मा0 जिला जज, मा0 अपर जिला जज, बेहनर पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक व डिजिटल सेना के कार्यकर्ता तथा सम्मानित पत्रकारगण, स्कूल के  छात्र/छात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल आयोजन उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा किया गया।




   
(ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)


Post a Comment

0 Comments