Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग से हटा बैन, चलाई गाड़ी


रियाद - सऊदी अरब में आज यानी रविवार का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक है। हमेशा यात्री सीट पर बैठने वाली महिलाओं को अब सड़को पर खुद गाड़ी चलाने की आजादी मिल गई है। इसी के साथ अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन गया है। 

इस आजादी के बाद महिलाओं के चेहरे पर एक नई खुशी देखने को मिली। राजधानी जेद्दा में आधी रात से ही महिलाएं सड़कों पर जश्न मनाती नजर आईं। सड़कों पर कई महिलाएं हाथों में स्टियरिंग थामें नजर आईं। वहां मौजूद लोग उनको इस नई आजादी की बधाई दे रहे थे।


Post a Comment

0 Comments