Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सीएम के खिलाफ प्रदर्शन में गिरफ्तार हुई थीं 9 लड़कियां

INA NEWS - मध्यप्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार हुई 9 लड़कियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पुलिस आरक्षक भर्ती में 3 सेंटीमीटर की छूट को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठी थीं। उन्होंने सीएम की सभा में उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। पूरी रात जेल में रहने के बाद लड़कियों को अगले दिन कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।
उन्होंने बताया कि जेल में उनका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया। लड़कियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चेंजिंग रूम में पुरुष कांस्टेबलों ने तांक झांक भी की। उन्होंने कहा कि इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। वह इस बात की शिकायत महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में करेंगी।

लड़कियों ने बताया कि जेल में उन्हें उन कैदियों के साथ बिठाया गया जो हत्या के जुर्म में गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने कहा कि सीएम ने हमसे वादा किया था कि पुलिस आरक्षक की भर्ती में 3 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी तो फिर इसमें हमारा क्या गुनाह है।

Post a Comment

0 Comments