Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लापता फौजी के घर में छाया मातम परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

बुलंदशहर: शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी कुलदीप पुत्र सुरेंद्र जो फौज  में फील्ड वर्क शॉप की P पोस्ट पर तैनात था। वह रिकवरी के दौरान लापता हो गया। पिता ने बताया कि कुलदीप अपने दो साथियों के साथ खलासी रिकवरी के लिए गाड़ी से गया था और रास्ते में ही ड्यूटी रिकवरी के दौरान हादसा हो गया जिसमें एक फौजी की मृत्यु हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुलदीप लापता चल रहा है जिसे ढूंढने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कुलदीप के पिता ने बताया कि गत् दिवस 11:00 बजे कुलदीप लापता हुआ था 10:30 बजे कुलदीप की माता ने कुलदीप से बात की थी शाम को कैप्टन द्वारा हादसे की सूचना मिलते ही जानकारी परिवार वालों को दी गई सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया। पीड़ित के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह हवलदार के पद से रिटायर हैं उनका दूसरा बेटा विपिन भी फौज में है उनका जमाई भी फौज में ही तैनात है । कुलदीप के पिता ने बताया कि नवंबर में कुलदीप की  शादी होनी थी। कुलदीप के लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरा गांव यही प्रार्थना कर रहा है की कुलदीप सही सलामत वापस घर आ जाए। 

                                                                                                                 रिपोर्ट,राजकुमार शर्मा (बुलंदशहर)

Post a Comment

0 Comments