• Home
  • About
  • Contact
  • Team

Ticker

6/recent/ticker-posts
INA NEWS

Header Ads Widget

ads header
INA NEWS
  • Home-icon
  • जिला
  • _क्राइम
  • प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • _लाइफस्टाइल
  • _Viral News
  • _सोशल मीडिया
  • खेल
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • _सेहत
  • LIVE
  • दुनिया
  • 18 +
  • साक्षात्कार
  • _सम्पादकीय
Homeदेश18 में मायके से और 31 में ससुराल से फरार

18 में मायके से और 31 में ससुराल से फरार

INA NEWS April 24, 2018

नई दिल्ली   -  इस महिला को देखिए, भोली-भाली लगती है पर इसके कारनामे इतने खतरनाक हैं, जानकर पूरा देश हक्का-बक्का रह गया।


ये है भारतीय महिला किरण बाला, जो पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर की बहू है और इसका मायका दिल्ली है। यह 18 साल की उम्र में घर से भागी थी और प्रेमी से शादी करके पंजाब आ गई। अब यह 31 साल की उम्र में ससुराल से भाग गई है और इसने पाकिस्तान जाकर धर्म बदलकर शादी कर ली है। उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और तीन बच्चे हैं, लेकिन पाकिस्तान जाकर वह बच्चे होने से भी इंकार कर रही है।

जानकारी के अनुसार, किरण बाला एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से बतौर तीर्थयात्री 12 अप्रैल को पाकिस्तान रवाना हुई थी। वहां 16 अप्रैल को वह गायब हो गई। वह भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान वीजा के साथ गई थी, जो 21 अप्रैल तक वैध है। अब उसने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिख अनुरोध किया है कि मेरे वीजा की अवधि बढ़ाई जाए। आवेदन में उसका नाम आमना बीबी लिखा है।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किरण ने 16 अप्रैल को लाहौर में दारुल अलूम जामिया नईमीया में इस्लाम अपना लिया और बाद में लाहौर के हंजरवाल मुल्तान रोड के निवासी मोहम्मद आजम से निकाह कर लिया। न केवल ऐसा किया, बल्कि अब वह अपने तीन बच्चे होने से भी मुकर गई। किरण बाला से आमना बीबी बनी और पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि उसके कोई बच्चे नहीं हैं, जबकि यहां सूनी आंखों से उसके तीनों बच्चे मां का इंतजार कर रहे हैं।

किरण के ससुर तरसेम सिंह बताते हैं कि पाकिस्तान जाने के बाद तीन दिन तक वह उनसे बात भी करती रही और परिवार व बच्चों का हालचाल जानती रही। लेकिन एकाएक उसने बच्चों व परिवार से मुंह मोड़ लिया। ससुर तरसेम सिंह इससे खासे आहत है। उनका कहना है कि 15 अप्रैल तक तो ऐसी कोई बात ही नहीं थी कि वह पाकिस्तान से वापस नहीं आएगी या उसने धर्म बदल लिया और शादी कर ली है।

महिला के ससुर तरसेम के मुताबिक, किरण बाला का परिवार मूल रूप से पठानकोट के गांव शेरपुर का है, लेकिन उसके पिता लंबे समय से दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रहे हैं। माता-पिता के अलावा मायके में उसकी एक छोटी बहन और छोटा भाई है। बहन की शादी हो चुकी है, जबकि भाई दिल्ली में ही पुरानी गाड़ियां खरीदने बेचने का काम करता है। 2005 में उसने नरिंदर सिंह के साथ घर के भागकर शादी कर ली थी और उसके बाद तीन बच्चे हुए, दो बेटे और एक बेटी।


अब किरण के ससुर तरसेम सिंह ने अंदेशा जताया कि शायद सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये वह पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में आई होगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि किरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथों में पड़ गई हो। यह भी हो सकता है कि उसे धर्म परिवर्तन या फिर से शादी करने के लिए मजबूर किया गया हो। वहीं इस पूरे मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।
Tags:
देश
  • Facebook
  • Twitter
  • Newer

  • Older

Post a Comment

0 Comments

Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374

LIVE TV

Social Plugin

INA NEWS VIDEOS

INA NEWS VIDEOS

Labels

  • 18 प्लस 38
  • JOB 6
  • अजब गज़ब 49
  • आज का इतिहास 109
  • क्राइम 750
  • खेल 47
  • जिला 730
  • जिला/प्रदे 6
  • जिला/प्रदेश 1162
  • देश 335
  • धर्म 187
  • प्रदेश 523
  • मध्य प्रदेश 17
  • मनोरंजन 45
  • मीडिया जगत 167
  • राजनीति 334
  • राशिफल 17
  • लाइफस्टाइल 80
  • वायरल न्यूज़ 143
  • विश्व 79
  • वीडियो 200
  • सम्पादकीय 33
  • साक्षात्कार 13
  • सिनेमा 45
  • सेहत 19
  • सोशल मीडिया 65
  • स्वास्थ्य 52
  • हादसा 9

Facebook

Popular Posts

18 +

3/18 प्लस/post-list

IJMC : Course

INA NEWS

INA NEWS TV : Get Hindi News, Breaking, politics, Crime, sports, bollywood, and much more. +91- 9012206374

देश

3/देश/post-list

धर्म

3/धर्म/post-list

वायरल न्यूज़

3/वायरल न्यूज़/post-list

Menu Footer Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • Team

Copyright © 2012 INA NEWS PVT LTD. All Right Reserved

Crafted with by TemplatesYard | Distributed by Gooyaabi Templates