पटरियों पर किसानों का जमावड़ा, अब तक 30 जगह असर - INA NEWS TV
DESK : संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है, शाम चार बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई जगह किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है।
अबतक 30 जगहों पर रेल रोको आंदोलन का असर
नॉर्दन रेलवे का संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन पर बयान आया है। उत्तर रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि अबतक 30 जगहों पर इसका असर है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है।
रेल रोको आंदोलन: रुड़की में जीआरपी सतर्क, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद रुड़की में पुलिस के साथ जीआरपी भी सतर्क है।
No comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374