उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के माउंट आबू में -2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया तो वहीं दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप जारी है। तो यूपी के मुरादाबाद में कम विजीबिलटी ने लोगों को परेशान किया।
नई दिल्ली, एएनआइ। Weather Updates 21 December: आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। आज देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर के साथ-साथ कम विजबिलीटी भी रही। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर बढ़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं