Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

DESK - समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर झेल रहा है। ठंड के कारण जहां आमजन परेशान हैं वहीं कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को रोक रखा है। कम दृश्यता के कारण दिल्ली से चलने वाली 12 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

विलंब से पहुंची ट्रेनें
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रहमपुत्रा एक्सप्रेस- 05.30 घंटे
12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस- 02.00 घंटे
12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
12559 मंडुआडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस- 04.00 घंटे
12367 भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस- 03.00 घंटे 
20810 मगध एक्सप्रेस- 02.00 घंटे
22409 गया-आनंद विहार गरीब रथ- 02 घंटे

इस सप्ताह फिर पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
राजधानी के तापमान में सोमवार से फिर गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इस सप्ताह दिल्ली का पारा एक बार फिर पांच डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा और दिन में हवाएं चलने की संभावना है, हालांकि इस बीच आसमान साफ रहेगा।    
 
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच दिल्ली वालों को सर्दी से बचाव करना होगा ताकि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य प्रभावित न हो। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Post a Comment

0 Comments