Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

खुर्शीद क्लब में पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने रिक्शा ठेला वितरित किए

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के स्थानीय खुर्शीद क्लब में  को 11 रिक्शा ठेला वितरित किया गया मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुभारम्भ अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यर्पण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत सिन्हा पूर्व मंत्री भारत सरकार रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद सुल्तानपुर अमेठी ने किया,मुख्य वक्ता साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय रहे। निराश्रितों जरूरतमन्दों और समाज से आये हुए नगर वासियो को सम्बोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए देश से सेवाभाव की राजनीति धीरे -धीरे लुप्त हो गया हैं गांधी जी के समय में अंग्रेज़ो के खिलाफ आंदोलन होते थे और रचनात्मक कार्य भी किया जाता था आंदोलन और रचनात्मक कार्य दो पहिये थे।वर्तमान परिदृश्य में रचनात्मक कार्य की परम्परा समाप्त हो गयी है चुनाव जीतने की परम्परा शेष रह गयी है आज के राजनेता आपके बीच में तभी आते है जब आपके वोट की जरूरत होती केवल एक उद्देश्य रह रह गया है कि व्यक्तिगत, पार्टी के तौर पर हम चुनाव में कैसे सफल हो, देश जिस दौर से गुजर रहा है लोगों को अपने हितो को आगे करना ही सर्वोपरि हो गया संजय सिंह लोक कल्याण कार्य कर रहे है समाज के प्रत्येक व्यक्ति का भला हो जो हकदार है आज के नेताओ के लिए उदाहरण है संजय।
कमल नयन पाण्डेय सम्बोधित करते हुए कहा कि आज़ाद समाज सेवा समिति की दो तट और दो किनारे है एक सेवाभाव से अंतिम पायदान तक के जरूरत मन्द लोगों को उचित संशाधन रजाई ,सिलाई मशीन ,रिक्शा ठेला आदि रोजगारपरक वस्तुये प्रदान कर सेवा करना दूसरा भ्रष्टाचार जुल्म ,अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनको न्याय दिलाने का काम करती है संस्था।संजय सिंह एक ऐसा नाम है जो गुमटी ,पटरी, ठेला,वालो के बीच उनके हितो के लिए संघर्ष करके राज्य सभा सांसद तक पहुँच गये।राज्य सभा में संजय के प्रथम भाषण पर पूरा देश चकित रह गया कि ऐसे भी नौजवान है देश में।हिंदुस्तान की परम्परा और इतिहास  गंगा जमुनी तहजीब सांझा संस्कृति से बना जो सांझा जीवन को तोड़ रहा है भारत का द्रोही है।चिकित्सा शिक्षा,बिजली,पानी सड़क आदि समस्याओ की लड़ायी यदि सांझा  रूप से बिना साम्प्रदायिक जातिगत आधार के सांझा तरीके से लड़ी जाय तो उस दिन लोकतंत्र सुदृढ़  बनेगा
अध्यक्षता कर रहे संरक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह एम एल सी ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज़ाद समाज सेवा समिति का गौरवशाली इतिहास रहा है रक्तदान,लावारिश लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान सेवा करना ,नि शुल्क प्याऊ ,श्रमदान,आदि  करके निरन्तर समिति अपने रजत जयंती की ओर अग्रसर है संजय सिंह के बारे कहते हुए कहा की व्यक्ति की पहचान उसके कर्मो से होती है जब व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो ईश्वर भी निश्चित रूप से उसकी मदद करता है करतार केशव जैसे समाजसेवी को नमन करता हू सरकार से अभी जो सम्मान करतार जी को मिलना था नही मिला है करतार जी को उचित सम्मान मिले इसलिये मुख्यमंत्री से आवाज उठाऊंगा। संस्थापक राज्य सभा सदस्य  संजय सिंह ने समापन के मौके पर राष्ट्रीय गान पढ़ाया और देश पर जान गवाने वाले शहीदो व महापुरषो का नारा लगवाया,आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी याद किये गये  संजय सिंह ने  सचालन किया ।निज़ाम खान प्रवक्ता ने बताया की वर्ष भर के आय व्यय का विवरण लेखा जोखा कोषाध्यक्ष श्याम नारायण ने प्रस्तुत किया।कटका बाज़ार के दो मासूम दिव्यांश और श्रेयांश  का अपहृत कर जिसमे से एक बच्चे की मृत्यु हो गयी उसके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गयी। इसमौके पर करतार केशव यादव ,मेराज अहमद खान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव,शकील अहमद ,रिज़वान खान पप्पू,गोमती मित्रमंडल के रुद्र प्रताप सिंह मदन,बार एशोसियेशन के अध्यक्ष संदीप ठाकुर,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,मंत्री हृषिकेश भानु सिंह,माबूद अहमद,दिल्ली से आये हुए विधायक नरेश यादव और पवन शर्मा संजीव सिंह ,पूजा कसौंधन, सभाजीत सिंह,
 मासूक अली संरक्षक,अशोक सिंह अध्यक्ष ,प्रवक्ता निज़ाम खान ,कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय,सराफत खान मंत्री,मोहम्मद अहमद,दिलीप सिंह,लईक खान ,इमरान खान,मकसूद अंसारी,जय प्रकाश सिंह,सुरेश सोनी ,अतुल जायसवाल,सोनू सोनी,शैलेश वर्मा, विद्या प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल,शैलेन्द्र रावत,सरदार सतपाल सिंह,पिंटू कश्यप ,सुमित यादव ,अमित शर्मा,मोहम्मद युनुश ,अब्दुल मन्नान,मो,असलम,दिलीप निषाद,धर्म राज यादव,दिनेश धुरिया,शंकर जी सोनी,संदीप सोनी,बब्बन गाजी,मुर्शीद अहमद,रविंद्र बहादुर सिंह,राधेश्याम,आर पी सिंह,इश्तियाक अहमद,आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments