Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

शिमला से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली, पारा शून्य से नीचे

नई दिल्ली - उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में भी दिखाई दे रहा है और राजस्थान में भी पारा -4.5 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, दिल्ली में भी पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि शिमला से भी कम है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में भी अधिकांश जगह पारा शून्य से नीचे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को श्रीनगर की डल झील जमने के बाद अब जम्मू के कई इलाकों में पाला पड़ा। वहीं, हिमाचल के आठ शहरों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा उत्तराखंड स्थित चारों धाम का अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

राजस्थान में -4.5 डिग्री तक गिरा पारा

राजस्थान में ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजस्थान के सीकर जिले में तापमान -4.5 डिग्री तक जा पहुंचा है। शनिवार सुबह फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के गिरने से इस इलाके में खुली जगहों पर रखा और खेतों में दिया गया पानी जम गया। ऐसे में इलाके में फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने सर्द हवाओं और कोहरे के अलावा पाला गिरने की आशंका भी जताई है।

इन शहरों में रहा सबसे कम तापमान

  • भीलवाड़ा-1.0
  • चुर- 0.6
  • माउंट आबू- 1.0
  • फतेहपुर शेखावाटी- 4.5
  • शिमला से भी ठंडे रहे पंजाब और दिल्ली


दिल्ली शनिवार को शिमला से भी अधिक ठंडी हो गई। न्यूनतम तापमान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। जहां, शिमला का न्यूनतम तापमान शनिवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिल्ली में यह 2.6 पहुंच गया। इसके अलावा गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा रहा। जहां पारा -1.7 डिग्री तक गिर गया। जबकि फिरोजपुर और अमृतसर का तापमान क्रमश: 0.4 और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

डल झील जमी, हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी

राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लद्दाख के द्रास में तापमान -21.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, लेह का तापमान भी -17.5 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने 2 जनवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की बात भी कही है।

हिमाचल के आठ शहरों में तापमान शून्य से नीचे

हिमाचल में दिन भर धूप खिले रहने के बावजूद भी तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं आ रहा है। प्रदेश के आठ स्थानों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इनमें सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, ऊना, केलंग, सोलन, मनाली और चंबा शामिल हैं।


चार धामों में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे

उत्तराखंड को शीतलहर के प्रकोप से निजात नहीं मिल पा रही है। ज्यादातर शहरों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रदेश में अल्मोड़ा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान -4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में देर रात से सुबह तक घने कोहरे की आशंका है।

कांप रहा बंगाल, दार्जिलिंग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

बंगाल में तापमान गिरने का क्रम 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को तापमान एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए शून्य से नीचे पहुंच गया। अलीपुर मौसम कार्यालय की ओर से बताया गया कि शनिवार को दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Post a Comment

0 Comments