Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बीजेपी और कांग्रेस में इन 50 सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय...

गजेन्द्र वर्मा:-


भोपाल| मध्य प्रदेश में चुनाव के ऐलान के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं| सभी राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची चल रही है| हर दल जिताऊ चेहरे को ही उतरना चाहता है, वहीं टिकट के लिए कुछ दावेदार वरिष्ठ नेताओं के भरोसे है तो कुछ अपने परफॉर्मेंस के बलबूते टिकट के हकदार है| दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है| कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार बैठकों के बाद कई नामों पर सहमति बन गई है, दशहरे के बाद पार्टी अपनी पहली सूची जारी करेगी| वहीं बीजेपी में तमाम सर्वे की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद माह के अंत में प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है| हालांकि दोनों ही पार्टियों में  50-50 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं| शेष सीटों पर माथापच्ची जारी है| 

कांग्रेस में इनकी टिकट तय 
रामनिवास रावत विजयपुर, डॉ. गोविंद सिंह  लाहर, 
केपी सिंह, पिछोर
इमरती देवी, डबरा
महेंद्र सिंह यादव, कोलारस
महेंद्र सिंह सिसौदिया, बमोरी
जयवर्धन सिंह, राधौगढ़
गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा, चंदेरी
बृजेंद्र सिंह यादव, मुंगावली
हर्ष यादव, देवरी
विक्रम सिंह नातीराजा, राजनगर
मुकेश नायक, पवई
नीलांशु चतुर्वेदी, चित्रकूट
यादवेंद्र सिंह, नागौद
राजेंद्र कुमार सिंह, अमरपाटन
सुखेंद्र सिंह बन्ना, मऊगंज
सुंदरलाल तिवारी, गुढ़
अजय सिंह, चुरहट
कमलेश्वर पटेल, सिंहावल
रामपाल सिंह, ब्योहारी
मनोज कुमार अग्रवाल, कोतमा
फुंदेलाल मार्को, पुष्पराजगढ़
सौरव सिंह, बहोरीबंद
नीलेश अवस्थी, पाटन
तरुण भनोट, जबलपुर पश्चिम
ओमकार सिंह मरकाम, डिंडौरी
हिना कांवरे, लांजी
मधु भगत, परसवाड़ा
रजनीश सिंह, केवलारी
रामकिशोर दोगने, हरदा
निशंक कुमार जैन, बासौदा
आरिफ अकील, भोपाल उत्तर
शैलेंद्र पटेल, इछावर
सचिन यादव, कसरावद
बाला बच्चन, राजपुर
उमंग सिंघार, गंधवानी
सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, कुक्षी
जीतू पटवारी, राऊ
हरदीप सिंह डंग, सुवासरा
झूमा सोलंकी, भीकनगांव
गिरीश भंडारी, नरसिंहगढ़
सोहनलाल वाल्मीकि, परासिया
संजीव उइके, मंडला
योगेंद्र बाबा, लखनादौन
प्रेमचंद गुड्डू, आलोट
सज्जन सिंह वर्मा, सोनकच्छ
मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर
गोविंद सिंह राजपूत, सुरखी
अरुणोदय चौबे, खुरई
सुमावली, एदल सिंह कंसाना

भाजपा में इनके नाम पर सहमति 
शिवराज सिंह चौहान, बुदनी 
गोपाल भार्गव, रहली
जयंत मलैया, दमोह
राजेंद्र शुक्ल, रीवा
संजय पाठक, विजयराधौगढ़ 
ओमप्रकाश धुर्वे, शाहपुरा 
गौरीशंकर बिसेन, बालाघाट 
विश्वास सारंग, नरेला भोपाल
उमाशंकर गुप्ता, दक्षिण पश्चिम भोपाल
दीपक जोशी, हाट पिपल्या
अर्चना चिटनीस, बुरहानपुर
अंतर सिंह आर्य, सेंधवा
मालिनी गौड़, इंदौर
रमेश मेंदोला, इंदौर 2
सुदर्शन गुप्ता, इंदौर 1
नीना वर्मा, धार
राजेंद्र पांडे, जावरा 
अनिल फिरोजिया, तराना 
यशपाल सिंह सिसोदिया, मंदसौर
जगदीश देवड़ा, मल्हारगढ़
ओमप्रकाश सकलेचा, जावद
सत्यपाल सिंह सिकरवार, सुमावली 
रुस्तम सिंह, मुरैना 
लाल सिंह आर्य, गोहद 
जयभान सिंह पवैया, ग्वालियर 
माया सिंह, ग्वालियर पूर्व
नारायण सिंह कुशवाहा, ग्वालियर दक्षिण 
यशोधराराजे सिंधिया, शिवपुरी 
गोपीलाल जाटव, अशोकनगर 
नरोत्तम मिश्रा, दतिया
शैलेंद्र जैन, सागर
मानवेंद्र सिंह, महाराजपुर 
नारायण त्रिपाठी, मैहर 
केदारनाथ शुक्ला, सीधी 
गिरीश गौतम, देवतालाब 
अंचल सोनकर, जबलपुर पूर्व 
अशोक रोहाणी, जबलपुर कैंट
नंदनी मरावी, सिहोरा
चंद्रभान सिंह, छिंदवाड़ा 
नानाभाउ माहोड़, सौंसर 
हेमंत खंडेलवाल, बैतूल 
गायत्रीराजे पवार, देवास 
विजय शाह, हरसूद
जसवंत सिंह हाड़ा, शुजालपुर 
संजय शाह, टिमरनी 
राजेंद्र वर्मा, सोनकच्छ 
पारस जैन, उज्जैन उत्तर 
इंदर सिंह परमार, कालापीपल 
विजयपाल सिंह, सोहागपुर 
भूपेंद्र सिंह, खुरई

Post a Comment

0 Comments