Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

किसान-बेरोजगारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे - शिवपाल

केसरी लाल यादव, इटावा 

इटावा  - समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार को हर मायने में फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है और बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। यह समय संघर्ष का है। सेक्युलर मोर्चा किसान-बेरोजगार नौजवानों की लड़ाई लड़ेगा।

 सैफ ई के स्टेडियम में स्कूली खेलकूद कार्यक्रम के नाम पर भीड़ जुटाकर पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ने अपनी ताकत दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा प्रदेश के छोटे-छोटे दलों से सहयोग लेकर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और छोटे-छोटे दल साथ आते हैं तो  किसानों-बेरोजगारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, दिल्ली, नोएडा से यहां सभा को सुनने लोग आए, उनको इतनी उम्मीद नहीं थी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राम सेवक गंगापुरा, पूर्व विधायक रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा,  महावीर सिंह यादव खन्ना यादव, डॉ ब्रजेश यादव, कृष्णमुरारी गुप्ता, इसरार सिद्दीकी, अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव आदि मौजूद रहे।
 
शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी पर सेक्युलर मोर्चा का नया झंडा लगा दिखा। तीन रंग (लाल-पीला और हरा) के झंडे पर एक तरफ मुलायम सिंह यादव और दूसरी तरफ शिवपाल सिंह फोटो नजर आई। 

Post a Comment

0 Comments